भिलाई-3। डॉ. खूबचंद बघेल शासकीय महाविद्यालय भिलाई-3 में पंचम अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे के नेतृत्व में एन.एस.एस. एवं एन.सी.सी. के छात्र-छात्राओं के साथ ही प्राध्यापकों एवं महाविद्यालयीन कमर्चारियों ने भी भाग लेते हुए योगासनों के साथ ही ं प्राणायाम को सुचारू रूप से किया। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमृता कस्तूरे ने आज के कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुए बतलाया की आज अंतराष्ट्रीय योग दिवस को पर्यावरण के लिए योग का नारा दिया गया है।












