भिलाई। स्वामी स्वरूपानंद महाविद्यालय में बी.कॉम., बीसीए, बीएससी एवं बीबीए प्रथम वर्श की कक्षाएं प्रारंभ हो गई। विद्यार्थियों का स्वागत टीका लगाकर व पर्यावरण के प्रति चेतना विकसित करने के उद्देश्य से पौधा भेंट कर किया गया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुये प्राचार्य डॉ. श्रीमती हंसा शुक्ला ने कहा आप सब स्वरूपानंद महाविद्यालय परिवार का हिस्सा बन गये हैं। यह आपका दूसरा परिवार है शिक्षक आपके पेरेन्ट्स।












