भिलाई। कोहका-कुरूद रोड स्थित संतोष रूंगटा कैम्पस (आर-1) में संचालित रूंगटा कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालॉजी (आरसीइटी) में कारगिल युद्ध में भारत की जीत के 20 साल पूर्ण होने के अवसर पर कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। सेना के अतुल्य पराक्रम को रेखांकित करने के उद्देश्य से अस अवसर पर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई आरसीइटी, भिलाई के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में कॉलेज में संचालित बीई, एमटेक, एमबीए कोर्स के स्टूडेंट्स के साथ-साथ रिसर्च स्कॉलर्स ने भी हिस्सा लिया।












