दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की छात्राएँ खेल स्पर्धाओं में तो अपना परचम लहराती है। विश्वविद्यालय परीक्षाओं में भी बीकॉम की छात्राओं ने कीर्तिमान बनाया है। बीकॉम प्रथम वर्ष की परीक्षा में 328 छात्राएँ शामिल हुई जिसमें 302 उत्तीर्ण हुई, 15 छात्राओं को पूरक की पात्रता मिली है। जबकि स्नातक प्रथम वर्ष का विश्वविद्यालय का परिणाम 47 प्रतिशत रहा है।












