भिलाई। श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय में ग्रंथालय विज्ञान के जनक डॉ. एस.आर. रंगनाथन की 127वीं जयंती के अवसर पर ग्रंथालय विभाग के द्वारा रंगनाथन जयंती समारोह का आयोजन महाविद्यालय के सभागार में किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्या एवं निदेशक डॉ. रक्षा सिंह, महाविद्यालय के अति. निदेशक डॉ. जे. दुर्गा. प्रसाद रॉव मंच पर आसीन थे। डॉ. रक्षा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में जिस पेपर लेस लाइब्रेरी की कल्पना की जा रही है, छात्रों के लिए यह सुविधा लाभदायक रहेगी।












