दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के चित्रकला विभाग के तत्वाधान में तीन दिवसीय माटी शिल्प कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति मिश्रा ने मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि ‘माटीशिल्प’ की तरह विद्यार्थियों का जीवन है जिसे माता-पिता और गुरू सही आकार देते है। अतएव हमें सदैव उनका ऋणी रहना चाहिए।












