नई दिल्ली। यह कहानी है अभिषेक धम्मा की। अभिषेक ने इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में बीई किया है। पढ़ाई खत्म होने के बाद उसने जिम जाना शुरू किया और उसकी पूरी दुनिया ही बदल गई। यहां उसे आॅरगैनिक प्रॉडक्ट्स की जानकारी मिली और वह अपने खेतों में प्रयोग करने लगा। उसका दावा है कि आज उसकी कमाई 40 हजार रुपए प्रतिदिन है।












