भिलाई। संतोष रूंगटा समूह के इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने स्टूडेंट्स के लिए वेबसाइट टूडल https://toodle.rungta.ac.in बनाई है। इस स्टार्ट प्रोजेक्ट को रूंगटा बिजनेस इनक्यूबेटर की टीम ने तैयार किया है। इसका उद्देश्य स्टूडेंट्स के एक्जाम स्ट्रेस को कम करेगा साथ ही उनके शिक्षण स्तर को कई गुना बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा। सीएसवीटीयू के कुलपति डॉ एमके वर्मा ने गत दिवस पोर्टल का औपचारिक लोकार्पण किया।












