दुर्ग। दुर्ग की पूर्वा श्रीवास्तव ने रायपुर में आयोजित चित्रांश राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार प्रथम पुरस्कार जीतकर जिले को गौरवांवित किया है। पूर्वा ने इस प्रतियोगिता में सूफी गीत ‘आज इबादत रूबरा हो गई’ और ‘लागा चुनरी में दाग..’ गीत प्रस्तुत किए। पिछले 3 माह में राजधानी रायपुर में आयोजित बॉलीवुड गीतों की प्रतिस्पर्धा में पूर्वा लगातार तीन बार लगातार विनर रह चुकी हैं। चित्रांश परिवार द्वारा रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित बॉलीवुड गायन प्रतियोगिता में पूर्वा ने लगातार दूसरी बार विजेता का खिताब अपने नाम किया।












