भिलाई। भोजन एक आवश्यकता पर है पर खाना बनाना एक कला। माइल स्टोन जूनियर में आज मॉम्स ने इसी कला का दिल लगाकर प्रदर्शन किया। बच्चों को इसके लिए घर से एक एक सब्जी लाने को कहा गया था। इसे पकाने के लिए मॉम्स को इनवाइट किया गया था। इन सब्जियों को मिलाकर मॉम्स ने स्वादिष्ट मिक्स वेज तैयार किया जिसे बच्चों ने खूब चटखारे ले लेकर खाया।












