दुर्ग। क्वांर नवरात्रि के उपलक्ष्य में अविश एडुकॉम के परिसर में डांडिया-गरबा का भव्य आयोजन किया गया। पारम्परिक वेशभूषा में सजे धजे युवाओं ने देर रात तक माँ दुर्गा को समर्पित गीतों पर डांडिया खेलकर माता की स्तुति की। रंग बिरंगे परिधानों में सजे युवाओं को समूह में नृत्य करते देखना एक अनुपम अनुभव था। अविश एडुकॉम के संचालक मनीष पारेख एवं नीलेश पारेख ने बताया कि संस्कृति के बिना हमारा कोई अस्तित्व नहीं होता।












