भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उलक्ष्य में गांधी जी के सिद्धांतों पर आधारित लघुनाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। संयोजक शैलजा पवार स.प्रा.शिक्षा विभाग ने कहा कि गांधीजी की बुनियादी शिक्षण पद्धति स्वच्छता अभियान, छुआछूत निवारण सर्वधर्म समभाव, सत्य अहिंसा एवं स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग आदि विचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने के लिये लघूनाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।












