भिलाई। भिलाई महिला महाविद्यालय में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उच्च शिक्षा विभाग एवं हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग के संयुक्त निर्देश पर आयोजित इस प्रतियोगिता का विषय ‘गांधी अतीत ही नहीं भविष्य भी है’ था। विद्यार्थियों ने इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि गांधी व्यक्ति नहीं बल्कि एक विचारधारा है। गांधीजी विभिन्न समस्याओं के समाधान कोष हैं। उनके आदर्शों को जीवन में उतारना चाहिए।












