भिलाई। श्री शंकराचार्य टेक्निकल केंपस में संचालित ई-सेल द्वारा दो दिवसीय ई-बूट कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के आयोजन का उद्देश्य छात्रों को स्टार्टअप कल्चर से अवगत कराना तथा उन्हें उद्यमी बनने हेतु प्रेरित करना था। बूट कैंप में तीन अलग-अलग इवेंट का आयोजन किया गया जो कि क्विज, $1 वेंचर तथा केस स्टडीज थे। केस स्टडीज में बडी फॉर स्टडी के सत्यम खंडेलवाल ने छात्रों को मार्केटिंग एवं सेल्स के बारे में जानकारी दी।












