दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की सर्वाधिक खिलाड़ियों को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित खिलाड़ी सम्मान समारोह में सम्मानित किया गया। महाविद्यालय की कुल 12 खिलाड़ियों को विश्वविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया है। इनमें महिला बास्केटबाल टीम की 7 खिलाड़ियों के अलावा हैण्डबाल की 5 खिलाड़ी शामिल हैं।












