भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग के द्वारा मॉडल एग्जीबिशन का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में पर्यावरण जागरूकता संबंधी एवं बायोटेक्नोलॉजी पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। विभागाध्यक्ष अर्चना सोनी के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने पर्यावरण प्रदूषण, ग्रीन बिल्डिंग, ग्रीन इंडिया, इंटीग्रेटेड फार्मिंग, बायोटेक्नीक्स, बायोटेक्नोलॉजी इनक्युबेशन पार्क, डी.एन.ए. मॉडल, मेन्टल फिटनेस, जन्तु कोशिका, पादप कोशिका एवं उत्परिवर्तन पर मॉडल बनाकर प्रस्तुत किये।












