भिलाई। एमजे कालेज में आज राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विशेष वक्ता दीपक रंजन ने कहा कि सरदार पटेल ने 562 देसी रियासतों को भारतीय गणराज्य में शामिल कर एक नए भारत का निर्माण किया था। हमें फूट डालने और आपसी संबंधों में तनाव पैदा करने के हर कोशिश को नाकाम करना है। तभी भारत एक राष्ट्र के रूप में प्रगति कर सकता है।












