भिलाई। आज के आधुनिक परिवेश में लोगों में आकिर्टेक्ट (वास्तुविदों) के बारे में जानकारी के अभाव के कारण पड़ने वाले प्रभाव पर परिचर्चा का आयोजन इंडिया कॉफी हाऊस सेक्टर 10 में शहर के वरिष्ठ आर्किटेक्ट अम्बरीश कुमार सिंह व योगेश चांडक के निर्देशन में किया गया। अम्बरीश कुमार सिंह ने कहा कि लोगों में आर्किटेक्ट को लेकर जो विभिन्न भ्रांतियाँ हैं उसे दूर किया जाना चाहिए। लोगों के सपने को साकार करने में वास्तुविदों की अहम भूमिका रहती है।












