भिलाई। इंदिरा गांधी शासकीय कला एवं वाणिज्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय, वैशाली नगर में 71वां एनसीसी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नवनियुक्त जनभागीदारी अध्यक्ष धर्मराज शर्मा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि विजय साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। एनसीसी अफसर सब लेफ्टिनेंट महेश कुमार अलेन्द्र की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में एल्डरमैन शमशेर बहादुर, नर्सिंगनाथ एवं पूर्व पार्षद मोहम्मद रफीक उपस्थित थे।












