भिलाई। स्पर्श मल्टीस्पेशालिटी हॉस्पिटल में आज मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया गया। बालाजी ब्लड बैंक एवं नवदृष्टि फाउंडेशन के साथ इस कैम्प का आयोजन स्पर्श के प्रबंध निदेशक डॉ दीपक वर्मा, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ संजय गोयल एवं मेडिकल डायरेक्टर डॉ एपी सावंत के निर्देश पर किया गया था। शिविर में कुल 30 यूनिट रक्त एकत्र किया गया जिसमें नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्यों सहित स्पर्श के कर्मचारियों ने भी अपनी भागीदारी दी।












