दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2019-20 में युवा उत्सव के अंतर्गत अंतर्महाविद्यालयीन नृत्य, संगीत, भाषण, वाद विवाद एवं चित्रकला, नाटक एवं अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था, जिसमें शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय, दुर्ग के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम एवं समूह गीत प्रतियोगिता में द्वितीय एवं सुगम गायन में तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय को गौरवान्वित किया।












