भिलाई। राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच रायपुर भिलाई-दुर्ग अपने कार्यक्रमों का विस्तार हेमचंद विश्वविद्यालय के सभी 130 महाविद्यालयों में करने जा रहा है। फोरम फॉर अवेयरनेस आॅफ नेशनल सिक्योरिटी (फैन्स) की आज रायपुर में हुई बैठक में यह फैसला लिया गया। जागरूकता के इस अभियान में विषय विशेषज्ञों के साथ ही राज्य एवं केन्द्र के पूर्व अधिकारियों की भी सेवाएं ली जाएंगी।












