भिलाई। संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की ओर से स्पेन की राजधानी मैड्रिड में जारी जलवायु समिट में भिलाई की बेटी अनिता मजुमदार 200 से ज्यादा देशों के प्रतिनिधियों के बीच 5 दिसंबर को मुख्य वक्ता के तौर पर बोलेंगी। अनिता वहां पर्यावरण के मुद्दों को सुलझाने में डिजीटल तकनीक की सहभागिता पर अपनी बात रखेंगी। ग्लोबल वार्मिंग के गहराते खतरे के बीच संयुक्त राष्ट्र संघ (यूएनओ) की यह एक महत्वपूर्ण पहल हो रही है, जिसमें भारत सहित दुनिया के 200 देश भाग ले रहे हैं। इस सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के नेतृत्व में गया प्रतिनिधिमंडल कर रहा है।












