भिलाई। एक बार किसी स्कूल में बच्चों को केले का चित्र बनाने के लिए कहा गया। सभी बच्चों ने पीले रंग का केला बनाया पर एक छात्र ने काले रंग का केला बनाया। उसके शिक्षक ने उसे इस केले के लिए कोई अंक नहीं दिया। पर जब प्रेक्षक ने उस बच्चे से इसका कारण पूछा, तो उसके जवाब ने सबको हैरान कर दिया। यह किस्सा श्रीशंकराचार्य महाविद्यालय की निदेशक सह प्राचार्य डॉ रक्षा सिंह ने माइलस्टोन अकादमी के वार्षिकोत्सव ‘जेस्ट-2019’ में मुख्य अतिथि की आसंदी से सुनाया।












