भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर पीपीटी प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। गणित की विभागाध्यक्ष स.प्रा. मीना मिश्रा ने बताया कि प्रसिद्ध गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुज के जन्म दिवस को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। विद्यार्थियों ने पीपीटी के माध्यम से रामानुज का गणित में योगदान विषय पर अपनी प्रस्तुती दी। प्राचार्य डॉ. हंसा शुक्ला ने बताया श्री रामानुज महान गणितज्ञ थे। इन्होंने विश्लेषण एवं संख्या सिद्धांतों के क्षेत्र में विशेष योगदान दिया। इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किये वरन भारत को गौरवपूर्ण स्थान दिलाया।












