दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का 7 दिवसीय शिविर ग्राम कोड़िया में प्रारंभ हुआ। इस शिविर में महाविद्यालय की 75 छात्राएँ भाग ले रही है। शिविर का शुभारंभ ‘अरपा पैरी की धार’ राज्यगीत से प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील चन्द्र तिवारी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से ग्रामीणों के बीच स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता अभियान घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।












