भिलाई। धरती पर जब-जब धर्म के विपरीत कोई कार्य होता है, जब-जब पापियों का अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान संतों एवं भक्तों के कष्टों को हरने के लिए पृथ्वी पर अवतरित होते हैं। प्रभु श्रीराम के जन्म के कई कारण है, परन्तु उन सभी कारणों में माता शबरी की साधना भी एक कारण थी। यह बातें श्रीराम कथा मर्मज्ञ पं. शंभुशरण लाटाजी महाराज ने कहीं।
श्री राधा-कृष्ण मंदिर, नेहरू नगर द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तृतीय दिवस पर सभी भक्तों ने श्रीराम जन्मोत्सव का भरपूर आनन्द उठाया।












