भिलाई। संतोष रूंगटा समूह द्वारा संचालित रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी की छात्राओं को सफल महिला उद्यमियों ने बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर कोशिश करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक भारत में सभी के लिए समान अवसर हैं जिसका भरपूर लाभ लिया जाना चाहिए। ये महिलाएं राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में छात्राओं को संबोधित कर रही थीं। रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियङ्क्षरग एंड टेक्नालॉजी के आडिटोरियम में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं को छत्तीसगढ़ की उन ख्यातिलब्ध सफल महिला उद्यमियों ने संबोधित किया, जिन्होंने अपनी पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक बनाई है।












