भिलाई। सेक्टर-2 स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस का पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गणतंत्र दिवस के दिन पूरा स्कूल देशभक्ति से सराबोर था। विद्यालय की प्रधान पाठक प्रियंका शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। छात्रों, अध्यापकों व कर्मचारियों ने देश की आन-बान-शान की रक्षा करने का संकल्प लिया। छात्रों ने देशभक्ति पर आधारित एक से बढ़ कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बैंड बाजे की धुन पर परेड निकाली गई।












