भिलाई। एमजे कालेज के शिक्षा संकाय की छात्राएं चरनीत कौर भामरा (संधु) एवं वर्षा सिंह ने हेमचंद विश्वविद्यालय द्वारा घोषित प्रावीण्य सूची में अपना स्थान बनाया है। ये दोनों छात्राएं बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की छात्राएं हैं। चरनीत ने जहां मेरिट में तीसरा स्थान बनाया है वहीं वर्षा सिंह इस सूची के दसवें स्थान पर हैं। महाविद्यालय की निदेशक श्रीलेखा विरुलकर, प्राचार्य डॉ अनिल चौबे एवं शिक्षा संकाय प्रभारी डॉ श्वेता भाटिया ने उन्हें बधाई दी है।












