भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा संचालित रूंगटा पब्लिक स्कूल में पूर्ण उत्साह से वार्षिक खेल दिवस का आयोजन हुआ। विद्यालय के अध्यक्ष संजय रूंगटा के मुख्य आतिथ्य में विद्यालय ध्वज का आरोहण कर खेल मशाल प्रज्जवलित की गई। विद्यालय के टैगोर, टेरेसा, रमन एवं कलाम सदन ने लयबद्ध आकर्षक मार्चपास्ट कर दर्शकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। यह खिलाड़ियों में एकता और अनुशासन को प्रदर्शित करता है।












