भिलाई। श्री शंकराचार्य महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग द्वारा एम.कॉम. के विद्यार्थियों के लिए औद्योगिक भ्रमण का आयोजन किया गया। लगभग 50 विद्यार्थियों के दल ने प्राध्यापकों के साथ लाइट इंडस्ट्रीयल एरिया में सागर इंटरप्राइसेस का भ्रमण किया तथा फर्नीचर निर्माण की प्रक्रिया एवं मशीने देखीं एवं वहां के प्रबंधन का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदूषण से बचाव के लिए वर्कशॉप परिसर में वृक्षारोपण भी किया।












