Science-College

Durg Science College University level competition

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर आयोजित एवं सी-कॉस्ट रायपुर द्वारा प्रायोजित शोध छात्र-छात्राओं, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की मौखिक प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन साइंस कालेज में किया गया। निर्णायक के रूप में सहायक कुलसचिव डॉ. भूपेन्द्र कुलदीप एवं वित्त अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना शर्मा उपस्थित थीं। सहायक प्राध्यापकों की इसी प्रतियोगिता की निर्णायक हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरूणा पल्टा एवं कुलसचिव डॉ. सी.एल. देवांगन थीं। डॉ. अरूणा पल्टा ने कहा कि मौखिक प्रस्तुतिकरण के दौरान विषय-वस्तु, समय की पाबंदी तथा प्रस्तुतिकरण दक्षता पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि प्रत्येक प्रस्तुति के दौरान सैकड़ों आंखें हमारी ओर लगी होती है।

Full size460 × 281

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *