भिलाई। अपनी सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए माँ शारदा चैरिटेबल ट्रस्ट ने बिना किसी खास सुरक्षा उपकरण के जनता की सेवा में लगे पुलिस कर्मियों को एक हजार फेस मास्क प्रदान किए। ट्रस्ट के सदस्य दिहाड़ी मजदूरों एवं निराश्रितों को राशन भी उपलब्ध करा रहा है। ट्रस्ट के सदस्यों का कहना है कि यह समर्थ लोगों की जिम्मेदारी है कि इस विषम घड़ी में अपने देश के काम आएं। ट्रस्ट के फजल फारूकी, रमेश पटेल एवं डॉ संतोष राय ने गत दिवस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा से उनके कार्यालय में जाकर मुलाकात की। उन्होंने एक हजार सुरक्षा मास्क का पैकेट उन्हें प्रदान करते हुए पुलिस द्वारा अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बिना निस्वार्थ भाव से की जा रही जनसेवा की सराहना करते हुए इसमें अपने किंचित सहयोग की पेशकश की।












