दुर्ग। शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय के प्राणी शास्त्र विभाग द्वारा 26 मई को प्रॉस्पेक्ट आॅफ माइक्रोब्स फॉर ह्यूमन हेल्थ विषय पर एक वेबीनार का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अरूणा पल्टा कुलपति, हेमचंद यादव विश्वविद्यालय उपस्थित हुई। महाविद्यालय के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के पैट्रॉन डॉ. आर.एन. सिंह ने वर्तमान परिस्थितियों से निपटने हेतु संयम रखते हुए विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा की बात कही।












