भिलाई। भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी द्वारा कोविड-19 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम पर प्रकाश डालते हुये बीआईटी के प्राचार्य डॉ. अरुण अरोरा ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों में जागरुकता लाने के लिये बहुत आवश्यक है। आगे चलकर हम सभी को इस वायरस के साथ जीने की आदत डालनी होगी, लेकिन इसके लिये हमें स्वयं बचाव करना होगा। प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ संजय गुहा ने कहा कि ये गतिविधियां अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी होना चाहिये क्योंकि कोरोना वायरस से पूरा विश्व लड़ रहा है जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों में जागरुकता लायी जा सके।












