बेमेतरा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य के अन्तर्गत बेमेतरा जिले में अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट स्कूल हेतु शासकीय शिवलाल राठी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय वार्ड नम्बर 21 सिरवाबांधा रोड बेमेतरा का चयन किया गया है, इस विद्यालय में कक्षा पहली से 11वीं तक प्रवेश हेतु विद्यालय में 15 जून 2020 से फार्म का वितरण प्रारम्भ हो गया है, फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जून 2020 है।












