भिलाई। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एवं राजयोग एजुकेशन एंड रिसर्च फाउंडेशन के शिक्षा प्रभाग द्वारा 5 दिवसीय “खोले पंख उत्कर्ष के” ऑनलाइन ई चिल्ड्रन कैंप 2020 का आयोजन 1 जुलाई से प्रातः 9 बजे यूट्यूब चैनल ब्रह्माकुमारीज़ भिलाई पर रहेगा। ई चिल्ड्रन कैंप क्लास 5 से 8वीं तक के बच्चों के लिए रहेगा। जिसमे भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 7067339208 पर संपर्क कर सकते है।












