SET-Clear

2 students of SSMV clear SET

भिलाई। स्वामी श्री स्वरूपानंद सरस्वती महाविद्यालय के शिक्षा विभाग में बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर में अध्ययनरत विद्यार्थी पूजा मेश्राम ने वाणिज्य विषय एवं प्रवेश प्रधान ने लाइफ साइंस विषय में छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा आयोजित सेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। छात्रों के उत्तीर्ण होने पर श्री गंगाजली शिक्षण समिति के चेयरमेन आई.पी.मिश्रा, महाविद्यालय के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ दीपक शर्मा एवं प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.पूनम निकुम्भ ने भी विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा कहा कि यह महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है। महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों ने छात्रों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Full size135 × 300

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *