दुर्ग। शासकीय डॉ वावा पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के प्राणिशास्त्र विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ निसरीन हुसैन को शोध एवं विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हेतु अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेस्ट साईंटिस्ट 2019 के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आईएफआरएफ द्वारा 11 जुलाई 2020 को आयोजित एकेडेमिक एक्सीलेन्स डिजिटल अवार्ड समारोह में प्रदान किया गया जो कि उच्च शिक्षा एवं शोधक्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य हेतु दिया जाता है।












