भिलाई। संजय रूंगटा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के तत्वावधान में रूंगटा डेंटल कॉलेज भिलाई के ऑर्थोडॉन्टिक्स और डेंटोफेशियल ऑर्थोपेडिक्स विभाग द्वारा नेशनल वेबिनार आयोजित किया गया। वेबिनार का विषय था, “वैज्ञानिक प्रकाशनों में उत्कृष्टता कैसे हो।” इस वेबिनार में 1084 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें सभी प्रख्यात संकायों से ऑर्थोडॉन्टिस्ट, दंत चिकित्सक, पोस्ट-ग्रेजुएट के साथ-साथ देश भर के स्नातक छात्र शामिल हुए। मुख्य वक्ता डॉ शिवकुमार अरुणाचलम ने वैज्ञानिक लेखन को बेहतर बनाने और प्रकाशनों में बेहतर होने के बारे में बहुत महत्वपूर्ण जानकारी और विस्तृत व्याख्यान दिया।












