दुर्ग। अगामी 5 सितंबर 2020 को मनाये जाने वाले ’’शिक्षक दिवस’’ के उपलक्ष्य में हेमचंद यादव विश्वविद्यालय अपने परिक्षेत्र के अन्दर आने वाले समस्त प्राध्यापको, सहायक प्राध्यापको, ग्रंथपाल, क्रीड़ा अधिकारी एवं नियमित विद्यार्थियों हेतु दो पृथक-पृथक ऑनलाईन प्रतियोगिताएं आयोजित कर रहा है। इन दोनों प्रतियोगिताओं में ऑनलाईन वीडियो प्रविष्टिी भेजने की अंतिम तिथि 05.09.2020 शाम 5.00 बजे तक रखी गई है। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जावेंगी।












