दुर्ग। शासकीय डॉ वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की स्नातकोत्तर गृहविज्ञान विभाग के तत्वाधान में सितम्बर माह में राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों के लिये विभिन्न आॅनलाईन प्रतियोगिताएँ आयोजित की गयी है। विभागाध्यक्ष डॉ अमिता सहगल ने बताया कि ऑनलाईन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई है। जिसका विषय ‘‘गंभीर कुपोषित बच्चों की पहचान’’ रखा गया है।












