दुर्ग। साइंस कालेज दुर्ग में भौतिक शास्त्र विभाग और आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षक दिवस ऑनलाईन मनाया गया। संचालन करते हुए प्रतीक्षा तिवारी ने डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की उपलब्धियों को बताया। लक्ष्मी प्रसाद मिश्रा ने बताया कि किस प्रकार गुरू की सहायता से चंद्र गुप्त और सम्राट अशोक ने भारतवर्ष की नींव रखीं। सुरभि शर्मा ने भौतिकी पर आधारित कविता को सुनाया कि सफलता से हमारा भी कोलिजन होगा जब दिल और दिमाग का फ्यूजन होगा।












