भिलाई। विश्व भौतिक चिकित्सा दिवस (वर्ल्ड फिजियोथेरेपी) दिवस पर आज शंकराचार्य महाविद्यालय जुनवानी ने संडे कैम्पस के साथ संयुक्त रूप से एक वेब-वर्कशॉप का आयोजन किया। दक्षिण-पूर्व-मध्य-रेलवे से जुड़ी फिजियोथेरेपी एक्सपर्ट डॉ शंगीता भट्टाचार्य इस कार्यशाला की मुख्य वक्ता थीं। उन्होंने वर्क फ्राम होम की चुनौतियों की चर्चा करते हुए इससे बचने के उपाय बताए।












