भिलाई। जगदगुरू शंकराचार्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शिक्षक दिवस पर गुरुओं के प्रति श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन, वंदन-पूजन के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। संचालन बीएड की छात्रा निधि खरे ने किया। नाजनीन बानो तथा अन्य ने शिक्षकों के गुणों तथा समर्पण का भाव अपने भाषण में व्यक्त किया।












