दुर्ग। शासकीय डॉ. वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग में पुस्तकालय एवं सूचना विभाग के द्वारा अन्र्तमहाविद्यालयीन निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ग्रंथपाल डॉ रीता शर्मा ने बताया कि पुस्तकालय विज्ञान के जनक डॉ एस.आर. रंगनाथन की जयंती के अवसर पर पुस्तकालय एवं सूचनाओं के महत्व पर आधारित निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गयी।












