भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती के समापन अवसर पर आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता में श्रीकंचनपथ समाचार पत्र के हर्षित अग्रवाल ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता का तीसरा पुरस्कार भी इसी समाचार पत्र के सीमांत कश्यप ने प्राप्त किया। मो फारुख ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 10 नवम्बर को मानव संसाधन विकास विभाग में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। संयंत्र के कार्यपालक निदेशक (परियोजनाएं) एके भट्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति प्रदान की।












