कोरोना या कोविड-19 को लेकर पूरी दुनिया दहशत में है। लोग इसकी तुलना स्पैनिश फ्लू की भयावहता से कर रहे हैं। पर यह सही नहीं है। स्पैनिश फ्लू ने दुनिया भर में ऐसा ताण्डव मचाया था कि एक साल के अन्दर अन्दर दुनिया की एक तिहाई आबादी नष्ट हो गई थी। जबकि 2019 के अंत में सामने आए कोविड-19 के कारण अब तक 30.02 लाख संक्रमित लोगों की ही मौत हुई है। लगभग 98 फीसदी संक्रमित ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं।












