दुर्ग। शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटनकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग की उपलब्धियों में एक बार फिर महत्वपूर्ण मुकाम हासिल हुआ। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय के बायोटेक्नालॉजी विभाग की ‘‘स्टार कॉलेज योजना’’ में महाविद्यालय का चयन किया गया है। इस योजना के तहत विज्ञान शिक्षण के उन्नयन के लिए अनुदान दिया जाता है।












